फोटोग्राफी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा फ्लैश के साथ दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी बैटरी दी गई है जोकि चार्जिंग बैंक फीचर के साथ है, जिसकी मदद से यूजर्स दूसरे डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें बैक पैनर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। ग्राहक स्मार्टफोन को ब्लू, ब्लैक व गोल्ड कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम, VoLTE और ViLTE (एयरटेल, जिओ व वोडाफोन), LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और GPS आदि हैं। फोन का वजन करीब 173.8 ग्राम है।