
नई दिल्ली:Realme के लेटेस्ट बजट रेंज स्मार्टफोन Realme 3i को आज सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और कंपनी की ऑफिशियल साइट से दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। आज की सेल के दौरान कई सारे ऑफर्स का फायदा भी उठाया जा सकता है।
Realme 3i कीमत और ऑफर्स
Realme 3i के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गयी है। फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने के दौरान कई सारे ऑफर्स का लाभ उठाया जा सकता है। अगर खरीदारी के दौरान आप एडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो 5% का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड पर 5% की छूट दी जा रही है। साथ ही फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर के तहत भी खरीदा जा सकता है।
Realme 3i स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
इसमें 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए रियर में डुअल कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला अपर्चर एफ/ 1.8 के साथ 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा मौजूद है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 4230 एमएएच की दमदार बैटरी दी गयी है।
Published on:
06 Aug 2019 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
