Realme 5 Pro के तीन वेरिएंट भारत में लॉन्च किए गए हैं। फोन के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गयी है। अगर ऑफर की बात करें तो रियलमी 5 प्रो की खरीद पर जियो यूजर्स को 7,000 रुपये तक का बेनिफिट भी मिलेगा। बता दें कि ये फोन अगले महीने यानी सितंबर से ऑफलािन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।