Realme 5 स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गयी है और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है।