इस स्मार्टफोन में 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है,जिसका रिजॉल्यूशन (720 x 1600 पिक्सल) है और वाटरड्रॉप नॉच के साथ है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है और इसे कंपनी 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ उतार सकती है। हैंडसेट एंड्रॉयड पाई पर आधारित ColorOS 6.0.1 पर चलेगा। फोटोग्राफी के लिए रियर में चार कैमरा दिया गया है। इसमें पहला 12 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और चौथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। पावर के लिए रियलमी 5आई में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।