बैटरी और कनेक्टिविटी:
रियलमी 9 प्रो 5जी स्मार्टफोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.2, जीपीएस, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। इस फोन में फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके अलावा 9 प्रो 5जी में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 33 वॉट डार्ट चार्ज सपोर्ट करती है। इसका वजन 195 ग्राम है।