मीडिया रिपोर्ट, Realme C3 में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा स्मार्टफोन को ट्रिपल कैमरे के साथ उतारा जा सकता है। Realme C3 हैंडसेट रियलमी UI बेस्ड Android 10 पर रन कर सकता है और फोन की स्पीड बढ़ाने के लिए Snapdragon 600 सीरीज के चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो Realme C3 को Realme C2 के रेंज के आस-पास ही पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि कंपनी Realme C3 को 3GB रैम व 32GB स्टोरेज के साथ पेश करने वाली है और इसकी कीमत 7,000 रुपये से लेकर 8000 रुपये के बीच होगी। वहीं फोन के टॉप वेरिएंट को 10,000 रुपये की कीमत में उतारा जा सकता है।