5000mAh की बैटरी और 50MP कैमरे वाले Realme Narzo 50 की पहली सेल आज, जानें कीमत और फीचर्स
Realme Narzo 50 स्मार्टफोन को आज पहली बार खरीदने का मौका है। इस फोन की सेल अमेजन इंडिया पर शुरू होगी और ग्राहकों को जबरदस्त ऑफर मिलेंगे। रियलमी नार्जो 50 में एलसीडी स्क्रीन और 4000एमएएच से ज्यादा की बैटरी दी गई है।
रियलमी (Realme) के नए स्मार्टफोन रियलमी नार्जो 50 (Realme Narzo 50) की आज यानी 3 मार्च को पहली सेल है। यह सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और ग्राहकों को मिड-रेंज के डिवाइस पर आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे। इसमें MediaTek Helio G96 चिपसेट और आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी और वर्चुअल रैम की सुविधा मिलेगी।
Realme e Narzo 50 के फीचर्स:
रियलमी नार्जो 50 स्मार्टफोन में डुअल सिम स्लॉट है। यह फोन एंड्रॉइड 11 पर काम करता है। इस डिवाइस में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G96 चिपसेट और 6 जीबी की रैम दी गई है। इसके अलावा रियलमी नार्जो 50 में वर्चुअल रैम की सुविधा मिलेगी।
Realme Narzo 50 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है। इसके अलावा कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस और मैक्रो सेंसर मिलेगा।
बैटरी और कनेक्टिविटी:
Realme Narzo 50 स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 33 वॉट सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा हैंडसेट में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
अन्य स्पेसिफिकेशन्स:
अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रियलमी नार्जो 50 स्मार्टफोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
कंपनी ने रियलमी नार्जो 50 के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी है, जबकि इसका अपग्रेडेड वर्जन यानी 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 15,499 रुपये की कीमत पर मिलेगा। यह फोन स्पीड ब्लैक और ब्लू कलर में उपलब्ध है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।