5G शिपमेंट में हो सकती है बढ़ोतरी
अपने 5G प्लान को लेकर माधव सेठ ने इंटरव्यू में कहा कि पूरी दुनिया में फिलहाल 5G ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में रियलमी भी भारत, यूरोप और दूसरे ग्लोबल मार्केट में इसे और ज्यादा पॉपुलर कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम यूजर्स को पॉवर मैनेजमेंट, डिस्प्ले ऑप्टिमाइजेशन, कैमरा सपोर्ट, गेमिंग परफॉर्मेंस और कंज्यूमर फ्यूचर रेडी 5G देना चाहते हैं। अनुमान है कि इस साल 5G स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 30 मिलियन यूनिट्स तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।