नई दिल्ली: Realme X2 Pro भारत में लॉन्च कर दिया गया है। रियलमी एक्स2 प्रो में Snapdragon 855+ SoC और 64-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा लेंस वाला क्वॉड-कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन 50W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन के 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये रखी गयी है। भारत में फोन की सेल 26 नवंबर से फ्लिपकार्ट और Realme.com पर शुरू हो रही है। ऑफर्स की बात करें तो जियो यूजर्स को 11,500 रुपये का बेनिफिट मिलेगा। इससे पहले स्मार्टफोन को अक्टूबर 2019 में चीन में पेश किया जा चुका है।