25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेस्ट क्रिसमस और न्यू ईयर गिफ्ट हैं ये 10 Red Hot Smartphone

बेस्ट क्रिसमस और न्यू ईयर गिफ्ट के लिए शानदार आॅप्शन हैं ये Red Hot Smartphone

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Dec 25, 2017

red smartphones

क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर लोग एक दूसरे को आकर्षक और सरप्राइज गिफ्ट देते हैं। हर बार लोग एक सरप्राइज गिफ्ट देने के लिए कुछ न कुछ नया सोचते हैं लेकिन इस बार हम आपको बता रहे हैं 2017 में लॉन्च हुए 10 ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में जो आपके लिए बेस्ट गिफ्ट बन सकते हैं। क्योंकि जितनी भी मोबाइल फोन कंपनियां है वो अपने पॉपुलर स्मार्टफोन्स का Red Hot वर्जन जरूर निकालती है जिनको लेने के लिए लोग काफी उत्साहित रहते हैं। रेड कलर में स्मार्टफोन की अलग ही पहचान होती है, ऐसे में आप इन स्मार्टफोन्स को बेस्ट गिफ्ट के तौर पर चुन सकते हैं जिन्हें लेन वाला भी काफी खुश होगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस8
सैमसंग के इस लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S8 को बरगंडी रेड कलर वेरिएंट में लाया जा चुका है। इसको क्रिसमस स्पेशल एडिशन के तौर पर पेश किया है। सैमसंग अपने प्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 को इस कलर वेरिएंट में पेश करके इस साल के रेड ट्रेंड में शामिल हो गया है।

ओप्पो एफ3
Oppo F3 एक शानदार स्मार्टफोन है जिसका एडिशन रेड कलर वेरिएंट इसी साल दिवाली को लॉन्च किया गया था। यह एक सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन है जिसके रेड एडिशन को 18,990 रुपए कीमत में उपलब्ध कराया गया है। इस फोन के साथ में कंपनी की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम के सिग्नेचर वाला क्रिकेट बैट भी दे रही है।

Xiaomi Mi A1
रेड ट्रेंडिंग स्मार्टफोन की लिस्ट में सबसे पहले Xiaomi Mi A1 का नाम आता है। शाओमी ने अपने अपने मिड बजट स्मार्टफोन का स्पेशल रेड एडिशन वर्जन पेश किया है। शाओमी एमआई 1 रेड एडिशन के बैक पैनल पर प्योर रेड कलर है। इसके दोनों साइड बैजल पर रेड कलर दिया है। जबकि इसका फ्रंट बैजल ब्लैक कलर का है।


OnePlus 5T
OnePlus 5T भी रेड लिमिटेड एडिशन कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। वनप्लस 5T का लावा रेड लिमिटेड एडिशन फिलहाल चीनी स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया गया है और 17 दिसंबर से इसकी सेल शुरू है।

HTC यू11
HTC ने एचटीसी यू11 स्मार्टफोन को सोलर रेड कलर वेरिएंट में भी लॉन्च किया है जो काफी आकर्षक है। इस फोन की शाखियत इसमें दिया गया प्रेशर सेंसेटिव फ्रेम है जिसमें फोन के ऐज को दबाकर फोन को ऑपरेट किया जा सकता है।

Xiaomi Mi 5X
शाओमी का यह दूरा स्मार्टफोन है जिसको स्पेशल रेड कलर वेरिएंट भी लाया गया है।

हॉनर वी10
इस स्मार्टफोन भी स्पेशल रेड कलर वेरिएंट में लाया गया है।

Oppo F5
इस स्मार्टफोन को इस साल नवंबर में रेड कलर वेरिएंट भी उतारा गया है। यह आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस से लैस सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन है। जिसकी कीमत 24,990 रुपए है। ओप्पो F5 के रेड कलर वेरियंट को 6GB रैम के साथ उतारा गया है।

ZenFone 4 Selfie Pro
ZenFone 4 Selfie Pro यह भी एक सेल्फी सेट्रिंक स्मार्टफोन है जिसको रेड कलर वेरिएंट में भी लाया गया है।

Sony Xperia XZ Premium
सोनी के इस शानदार स्मार्टफोन Rosso कलर वेरिएंट में लाया गया है। आपको बता दें कि रेड को इटेलियन में Rosso कहते हैं। इसी के साथ यह रेड स्मार्टफोन भी रेड ट्रेंड की लिस्ट में शामिल है।