10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Redmi 8A की आज दोपहर 2 बजे सेल, जानिए कीमत व फीचर्स

Redmi 8A की आज सेल दोपहर 2 बजे से फ्लिपकार्ट और Mi.com पर शुरू होगी सेल क्नालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 30 Sep 2019, 11:56 AM IST

redmi_8a.jpg

,,,,

नई दिल्ली: Redmi 8A को आज सेल के लिए लगाया जा रहा है। फोन की सेल दोपहर 2 बजे से फ्लिपकार्ट और Mi.com पर शुरू होगी। हैंडसेट के 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये और 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये रखी गयी है। फोन ग्राहकों के लिए मिडनाइट ब्लैक, ओसियन ब्लू और सनसेट रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। ग्राहक फोन को फोन मी होम स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं।

Redmi 8A specifications

इस फोन में 6.22 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। हैंडसेट में क्नालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करेगा। इसमें डुल सिम का यूज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- आज Realme XT की दूसरी सेल, 2000 रुपये का मिलेगा कैशबैक

फोटोग्राफी के लिए Redmi 8A के बैक में एफ/ 1.8 लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का Sony IMX363 सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन में एआई फेस अनलॉक और रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। पावर के लिए रेडमी 8ए में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।