16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4,499 की कीमत में Redmi Go भारत में लॉन्च, 2,200 रुपये का मिलेगा कैशबैक

स्मार्टफोन Redmi Go भारत में लॉन्च। जियो दे रहा है 2,200 रुपये का कैशबैक। 22 मार्च को Flipkart और mi.com पर होगी सेल।
2 min read
Google source verification
Redmi Go

4,499 की कीमत में Redmi Go भारत में लॉन्च, 2,200 रुपये का मिलेगा कैशबैक

नई दिल्ली:Xiaomi ने आज भारत में अपने सबसे सस्ते स्मार्टफोनredmi go को लॉन्च कर दिया है और इसकी भारत में कीमत 4,499 रुपये रखी गयी है। ग्राहकों के लिए फोन ब्लू और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। फोन में 3,000mAh की दमदार पावरफुल बैटरी दी गयी है।

यह भी पढ़ें- Honor 10 Lite का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट

Redmi Go को ग्राहक 22 मार्च से Flipkart और ऑनलाइन साइट mi.com से खरीद सकते हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन को ग्राहक ऑफलाइन शाओमी के होम स्टोर से भी खरीद सकते हैं। शाओमी इस फोन पर लॉन्चिंग ऑफर दे रही है। इसके लिए कंपनी ने जियो के साथ साझेदारी की है और इसके तहत जियो यूजर्स को 100GB डेटा और 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।यानि फोन को सिर्फ 2,299 रुपये में अपना बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Airtel के ये 5 प्लान Jio को चटाएंगे धूल, 90 दिनों की वैधता के साथ सबकुछ अनलिमिटेड

Redmi Go के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5 इंच HD डिस्प्ले है और इसका रेज्यूलेशन (720×1280 पिक्सल) है। फोन Android 8.1 ओरिओ (एंड्रॉएड गो एडिशन) ओएस पर काम करता है। हैंडसेट में Snapdragon 425 SoC का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 1GB रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गयी है, जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ा भी सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Jio यूजर्स को मिल रही ये खास सर्विस, Activate करते ही मिलेगा बड़ा फायदा

फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट के बैक में LED Flash के साथ 8 मेगापिक्सल का कमैरा दिया गया है और फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन के अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट और एसडी स्लॉट दिया गया है जो 4G VoLTE को स्पोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में ब्लूटूथ v4.1, FM रेडियो, माइक्रो USB पोर्ट, GPS, WIFI, और 3.5MM ऑडियो जैक समेत कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।