नई दिल्ली: Redmi K20 Pro के लिए शोआमी ने MIUI 11 अपडेट रिलीज कर दिया है। इससे पहले Poco F1, Redmi K20, Redmi Y3, Redmi 7, Redmi Note 7, Redmi Note 7S, और Redmi Note 7 Pro के लिए मीयूआई 11 अपडेट रोल आउट कर दिया गया है। Redmi K20 Pro के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 24,999 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि असल कीमत 27,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 30,999 रुपये में बेचा जा रहा है।