11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

28 फरवरी को Redmi Note 7 भारत में होगा लॉन्च, 2 दिन चलेगी बैटरी

भारत में 28 फरवरी को Redmi Note 7 लॉन्च किया जाएगा। 48+5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। 9,999 रुपये से शुरू होगी फोन की कीमत । फोन में Type-C USB चार्जिंग मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 18 Feb 2019, 5:34 PM IST

redmi note 7

28 फरवरी को Redmi Note 7 भारत में होगा लॉन्च, 2 दिन चलेगी बैटरी

नई दिल्ली: Xiaomi भारत में 28 फरवरी को redmi note 7 लॉन्च कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी कंपनी की तरफ से दी गयी है। इस फोन को दिल्ली में एक इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। इस फोन की खासियत है कि बेहद ही कम बजट में यह आपको 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 दिन तक चलने वाला बैटरी बैकअप भी दे रहा है। इस फोन को जनवरी में चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इसके अवाला कंपनी Redmi Note 7 Pro को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- 84 दिनों की वैधता के साथ Vodafone ने 5 प्लान किए पेश, देखिए लिस्ट

यह भी पढ़ें- पुलवामा अटैक: अगर मोबाइल में है ये App तो आप भी कर सकते हैं शहीदों के परिजनों की मदद

Redmi Note 7 के रियर में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। चीन में Redmi Note 7 के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज की कीमत 999 युआन (10,999 रुपये) और 4GB रैम व 64GB स्टोरेज की कीमत 1,199 युआन (12,400 रुपये )रखी गयी है, जबकि 6GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत 1,399 युआन (14,500 रुपये)रखी गयी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इस फोन की कीमत 9,999 रुपये से लेकर 14,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Whatsapp चलाकर कमा सकते हैं 1.8 करोड़ रुपये, ऐसे करें अप्लाई

Redmi Note 7 में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में पावर के लिए 4,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी डेढ़ दिन चलती है। इतना ही नहीं फोन में Type-C USB चार्जिंग ऑप्शन भी दिया गया है। फोन में क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4.0 सपॉर्ट करता है। इसमें हेडफोन जैक फीचर भी दिया गया है।