नई दिल्ली:Redmi Note 7 Pro को अगर अभी तक खरीद नहीं पाए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि 3 अप्रैल को एक बार फिर फ्लैश सेल का आयोजन किया जा रहा है। इस हैंडसेट को ग्राहक Flipkart और MI ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। इसके साथ कवर भी फ्री में मिलेगा। साथ ही कई लॉन्चिंग ऑफर भी मिलेंगे। ग्राहक फोन को ब्लैक, रेड और ब्लू कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं। बता दें कि कल यानी 27 मार्च को इसके फ्लैश सेल का दो बार आयोजन किया गया, जहां हैंडसेट 1 मिनट के अंदर आउट ऑफ स्टॉक हो गया।