चीन में Redmi Note 8 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 999 युआन करीब (10,000 रुपये), 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 1199 युआन करीब (12,000 रुपये) और 6 जीबी रैम व128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1399 युआन करीब (14,000 रुपये) रखी गयी है। दूसरी तरफ Redmi Note 8 Pro के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत युआन 1399 करीब (14,500 रुपये), 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1599 युआन करीब (16,500 रुपये) है। वहीं 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1799 युआन करीब ( 18,500 रुपये) रखी गयी है।