Redmi Note 8 Pro के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 रुपये रखी गयी है। इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गयी है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक का हीलियो G90T प्रोसेसर का इस्तेमाल है और एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 पर काम करता है। Smartphone के रियर में चार कैमरा हैं जिनमें पहला 64 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा व चौथा 2-2 मेगापिक्सल वाले कैमरे हैं। वहीं सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 4500mAh की बैटरी दी गयी है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।