नई दिल्ली: रिलायंस जियो ( Reliance Jio ) ने अपने यूजर्स को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। जियो ने अपने सबसे सस्ते दो प्लान को हमेशा के लिए बंद कर दिया है। रिलायंस जियो के दो पैक 19 रुपये और 52 रुपये वाला है। अगर 19 रुपये वाले पैक की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 20 फ्री मैसेज और 150GB डेटा का लाभ मिलता था। वहीं 52 रुपये वाले रीचार्ज में हर 1.05 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉल और 70SMS का लाभ मिलता था।