
Samsung Galaxy A2 Core बजट रेंज स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
नई दिल्ली:Samsung के दूसरे Android Go स्मार्टफोन Galaxy A2 Core को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। एंड्रॉइड गो एडिशन स्मार्टफोन होने के चलते, फोन Go ऐप के साथ आता है जिसे कम मेमोरी और रैम वाले उपकरणों के लिए बनाया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर काम करता है जिसे समय-समय पर अपडेट्स मिलते रहेंगे। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स के बारे में।
Samsung Galaxy A2 Core स्पेसिफिकेशंस
बजट रेंज में आने वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 5290 रुपये है। फोन में 1 जीबी रैम और 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 5 इंच का QHD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिज्यूलेशन (960x540) पिक्सल का है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Exynos 7870 SoC प्रोसेसर पर काम करता है।
Samsung Galaxy A2 Core कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 2600 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो फोन में Wi-Fi 802.11 b/g/n, GPS, Micro-USB, FM रेडियो, 3G, and 4G का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन की टक्कर मार्केट में पहले से मौजूद शाओमी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Redmi Go से हो सकती है।
Published on:
15 Apr 2019 05:00 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
