इनमें Galaxy S10 की शुरुआती कीमत 66,990 रुपये है। इस कीमत में ग्राहक 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खरीद सकते हैं। वहीं, 8 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपये है। Galaxy S10 Plus के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 73,900 रुपये है। इसके 8 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 91,900 रुपये और 12 जीबी रैम व 1 टीवी स्टोरेज की कीमत 1,17,900 रुपये है। सबसे सस्ते वेरिएंट Galaxy S10e की शुरुआती कीमत 55,990 रुपये है। इस कीमत में ग्राहक 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खरीद सकते हैं। फोन्स के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है और इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 8 मार्च से शुरू होगी।