कंपनी की माने तो जियो न्यूज़ 12 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा। इनमें बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिन्दी, मराठी, पंजाबी, तमिल और उर्दू भाषाएं शामिल हैं। इसके अलावा ऐप पर 150 से ज्यादा लाइव चैनल्स, 800 मैगजीन, 250 से ज्यादा न्यूज़ पेपर्स साथ ही भारत और दुनिया भर की वेबसाइट्स के कंटेंट मुहैया कराए जाएंगे। बयान में कहा गया है, “उपयोगकर्ता अपनी रुचि के मुताबिक अपना होमपेज पर्सनलाइज कर सकते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI ) और मशीन लर्निग ( ML ) प्रौद्योगिकी से समेकित जियो न्यूज़ विभिन्न समाचार स्रोतों से हजारों खबरों को छांटकर महत्वपूर्ण एवं प्रासंगिक खबरें पेश करेगी।