इस फोन में 6.5 इंच का सुपर एमोलेड फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए रियर में चार कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल का सेंसर, दूसराा 12 मेगापिक्सल का लेंस, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो15 वॉट का फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ है।