नई दिल्ली: अगर आप Samsung का कोई बेहतरीन स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह ख़बर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट ला देगी। कंपनी ने पिछले साल ही अपना पहला 4 रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Samsung Galaxy A9 (2018) लॉन्च किया था। भारत में इस फोन को 36,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की कीमत में दूसरी बार कटौती की गई है जिसे बाद अब ग्राहक इसे 30,990 रुपये में खरीद सकते हैं।