Samsung ने नए Galaxy F23 5G में 6.6 इंच की फुल HD+ इनफिनिटी डिस्प्ले दिया है जोकि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया है। यह फोन एंड्रॉयड 12 बेस्ड One UI 4.1 पर काम करता है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Snapdragon 750G प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन को दो साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा । पावर के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए यह फोन 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, NFC, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक को सपोर्ट करता है।