फोटोग्राफी के लिए रियर में 8-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। हैंडसेट में पावर बैकअप के लिए 2,600mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने फोन को सिर्फ एक वेरिएंट में उतारा है। इसमें 1GB रैम और 16GB इंटरनल मेमोरी है, जरूरत पड़ने पर यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को 256GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं।