10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Samsung Galaxy J4 Plus और Galaxy J6 Plus स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फीचर्स

यह दोनों स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishal Upadhayay

•

Updated: 19 Sep 2018, 2:33 PM IST

samsung

Samsung Galaxy J4 Plus और Galaxy J6 Plus स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फीचर्स

नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung ने अपना दो नया बजट स्मार्टफोन Galaxy J4 Plus और Galaxy J6 Plus को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के दोनों ही हैंडसेट में आपको बड़े डिस्प्ले का आनंद मिलेगा। ग्राहक Galaxy J4 Plus को ब्लैक, गोल्ड और पिंक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। वहीं, Galaxy J6 Plus हैंडसेट ग्रे, ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। सैमसंग के दोनों ही डिवाइस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करते हैं और डुअल सिम सपोर्ट के साथ आते हैं।

Samsung Galaxy J4 Plus और Galaxy J6 Plus कीमत और उपलब्धता

यह दोनों स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। मीडिया रिपोर्ट का माने तो इन दोनों डिवाइस की कीमत 10,000 से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है।

Samsung Galaxy J4 Plus स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

इस स्मार्टफोन में 6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेज्यूलेशन (720x1480 पिक्सल) है। फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। यह 2 जीबी/ व3 जीबी रैम और 16 जीबी/ व32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आएगा। पावर के लिए फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है। कैमरा सेक्शन की बात की जाए तो इसमें एफ/1.9 अपर्चर के साथ13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो एफ/2.2 अर्पचर के साथ आता है।

Samsung Galaxy J6 Plus स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

सैमसंग का यह स्मार्टफोन भी 6 इंच के एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। डिवाइस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर रन करता है। यह स्मार्टफोन 3 जीबी/ व 4 जीबी रैम और 32 जीबी/ व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आएगा। फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।