Galaxy M10 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,990 रुपये है। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है। अगर बात करें Galaxy M20 कि तो इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,990 रुपये है और 4 जीबी रैम और64 जीबी स्टोरेज को 12,990 में खरीदा जा सकता है। इन स्मार्टफोन की खरीदारी पर कंपनी की तरफ से कई ऑफर्स भी दिए जाएंगे।