नई दिल्ली:Samsung भारत में M सीरीज का पहला स्मार्टफोन Samsung Galaxy M30 आज लॉन्च करने जा रहा है। फोन की लॉन्चिंग को अमेजन इंडिया पर शाम 6 बजे देख सकते है। माना जा रहा है कि अमेजन पर ही बिक्री के लिए हैंडसेट को उपलब्ध कराया जाएगा। Samsung Galaxy M30 की भारत में कीमत 15,000 रुपये रखा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी Samsung Galaxy M20 को 3GB RAM/ 32GB स्टोरेज वेरिएंट को 10,990 रुपये और 4GB RAM/ 64GB RAM स्टोरेज वेरिएंट को 12,990 रुपये में उतार सकती है। Samsung Galaxy M10 के 2GB RAM/ 16GB स्टोरेज वेरिएंट को 7,990 रुपये और 3GB RAM/ 32GB स्टोरेज वेरिएंट को 8,990 में उतार सकती है।