फोटोग्राफी के लिए रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला f/1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का है, दूसरा 64 मेगापिक्सल का और तीसरा 12 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है, जो 30x स्पेस जूम के साथ आता है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी, 5जी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, वायरलेस चार्जिंग और इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं।