रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 128GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल है। हैंडसेट में 8GB रैम दिया जाएगा। 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 4,299 (लगभग 72,300 रुपये) और 512GB की कीमत MYR 5,099 (करीब 85,800 रुपये ) रखी गयी है। इससे पहले YouTube पर इस हैंडसेट का एक वीडियो टीजर लीक हुआ था, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि इसके रियर में दो कैमरे और एलईडी फ्लैश लाइट भी दिया गया है।