गौरतलब है कि हाल ही में एक तस्वीर सामने आयी थी, जिसे देखने के बाद कहा जा रहा था कि इस फोन को तीन कलर ब्लैक, ब्लू और ब्राउन में पेश किया जा सकता है। इतना ही नहीं मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस फोन को 6.3 इंच एचडी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। इसमें 8GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। पावर के लिए हैंडसेट में 4,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।