6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Samsung के लखटकिया फोन को खरीदने की लगी होड़, 1 मिनट के अंदर हुआ sold out

1 मिनट के अंदर sold out हुआ Samsung Galaxy Z Flip 26 फरवरी से शुरू होगी फोन की डिलीवरी 1,09,999 रुपये है Samsung Galaxy Z Flip
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 21 Feb 2020, 4:07 PM IST

Samsung Galaxy Z Flip sold out in India

Samsung Galaxy Z Flip sold out in India

नई दिल्ली: Samsung Galaxy Z Flip को आज भारत में सुबह 11 बजे प्री-बुकिंग के लिए लगाया गया था, जहां फोन 1 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। भारत में प्री-बुकिंग के लिए स्मार्टफोन सैमसंग ई-स्टोर और ऑफलाइन के कुछ स्टोर पर उपलब्ध कराया गया था। फिलहाल की ओपन सेल को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। भारतीय बाजार में Galaxy Z Flip की कीमत 1,09,999 रुपये रखी गयी है और इस कीमत में 8GB रैम व 256GB स्टोरेज मॉडल मिलेगा। अगर ऑफर्स की बात करें तो Galaxy Z Flip के साथ ग्राहकों तो फोन कवर, हैडफोन, Accidental Damage Coverage और One-Time Screen Protection मिल रहा है।

Samsung Galaxy Z Flip specifications

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप में ई-सिम और नैनो सिम कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं और फोन एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसका डिस्प्ले 6.7 इंच है जिसका रिजॉल्यूशन फुल-एचडी (1080x2636 पिक्सल) है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 21.9:9 है। इसे इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले के नाम से बुलाया जाता है और बाहर की तरफ 1.1 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (112x300 पिक्सल) है। फोन में Qualcomm Snapdragon 855+ SoC का इस्तेमाल किया गया है । बता दें कि इसमें यूजर्स एसडी कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip Camera

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें पहला 12-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल और दूसरा 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy Z Flip में 10 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है। Galaxy Z Flip का डाइमेंशन 87.4x73.6x17.33 मिलीमीटर है। अनफोल्ड होने पर डाइमेंशन 167.3x73.6x7.2 मिलीमीटर है। इसका वज़न 183 ग्राम है। पावर के लिए 3,300 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wifi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, USB Type-C, एनएफसी और GPS (ए-जीपीएस) शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Samsung Galaxy Z Flip का फ्लेक्स मोड यूज़र्स को प्राइमरी फोल्डेबल डिस्प्ले को 'दो 4 इंच की स्क्रीन' के तौर पर इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। फोन Mirror Black, Mirror Purple और Mirror Gold कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।