अन्य स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी ए 32 को पॉवर देने के लिए इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 20 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 93 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और 19 घंटे का इंटरनेट उपयोग का समय प्रदान करने का दावा करता है। डिवाइस 15 वाट के एडेप्टिव फास्ट चार्जिग के साथ उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, इन-बिल्ट 'गेम बूस्टर' सॉफ्टवेयर गेमिंग प्रदर्शन को मॉनिटर करता है और ऑटोमेटिक बैटरी लाइफ, टेम्परेचर, मेमोरी यूजेस को अडजस्ट करता है।