Tecno Phantom X में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके अलावा डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलता है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर दिया है जबकि ग्राफिक्स के लिए माली-G76 GPU मिलता है।यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित HiOS 8.0 पर काम करता है। इस फोन में 4700mAh की बैटरी है जिसके 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS और USB टाईप-सी पोर्ट की सुविधा मिलती है और यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।