हैंडसेट में 6.1 इंच की HD+ Dot नॉच डिस्प्ले है, जिसमें MediaTek Helio A22 quad-core चिपसेट का इस्तेमाल है। इस फोन को 3GB RAM और 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन HiOS 5.0 बेस्ड Android 9.0 OS पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला 13 मेगापिक्सल व दूसरा VGA AI कैमरा है, जो ड्यूल फ्लैश के साथ है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो के लिए 5 मेगापिक्सल का AI कैमरा है, जो फ्लैश लाइट के साथ आता है। पावर के लिए फोन में 3,000mAh की बैटरी है। फोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।