फोटोग्राफी के लिए Tecno Spark Power में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका पहला 13-मेगापिक्सल, दूसरा 8-मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस और तीसरा 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सेंसर कैमरा है। फोन के फ्रंट में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी व वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया गया है। पावर के लिए स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गयी है, 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ, 4G VoLTE, और Wi-Fi दी गयी है।