इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए आपको 12,999 रुपये खर्च करने होंगे। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है, जो 5000 एमएएच वाली है। फोन में 5.99 का डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें 4 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है। कैमरा सेक्सन में 13 और 5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल वाला है।