नई दिल्ली: आजकल महंगे स्मार्टफोन रखना ट्रेंड बन गया है और ऐसे स्मार्टफोन्स को काफी संभालना पड़ता है। दरअसल महंगा होने की वजह से लोग इनकी ख़ास केयर करते हैं और इस पर कई तरह के प्रोटेक्टिव कवर्स लगा कर रखते हैं। ये प्रोटेक्टिव कवर्स ज्यादातर प्लास्टिक के बने होते हैं और गिरने पर ये फोन के स्क्रीन और इसकी बॉडी को टूटने से बचाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये प्रोटेक्टिव कवर्स आपके स्मार्टफोन के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।