ओप्पो के इस स्मार्टफोन की कीमत 10,990 रुपये है जिसका डिस्प्ले हुबहु iPhone X की तरह ही दिखता है। इस स्मार्टफोन को सिर्फ एक वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 6.2 इंच का एचडी प्लस सुपर फुल स्क्रीन डिस्प्ले है जिसका रेज्यूलेशन (720x1520 पिक्सल) है। डुअल सिम ओप्पो ए3एस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। पहला कैमरा 13 मेेगापिक्सल का और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मोजूद है। फोन में 4230 एमएएच की बैटरी दी गई है।