नई दिल्ली: किसी भी स्मार्टफोन का सबसे अहम फीचर उसका कैमरा होता है। आज कल हर कोई चाहता है कि मेरे फोन में बेहतर से बेहतर कैमरा हो। वहीं, स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी अपने डिवाइस में सबसे ज्यादा फोक्स कैमरे को ही करती हैं। अगर आपको लगता है कि आपके पास कम मेगापिक्सल वाला स्मार्टफोन है और आप उससे बेहतर फोटो क्लिक नहीं कर सकते हैं, तो परेशान ना हों। क्योंकि हमारे बताए गए इन टिप्स से आप किसी भी स्मार्टफोन के जरिए शानदार फोटोग्राफी कर सकते हैं।