Redmi Note 7S दो वेरिएंट में आते हैं। इनमें 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं। इन दोनों हैंडसेट की कीमत 10,999 रुपये और 12,999 रुपये रखी गयी है। दूसरी तरफ Redmi Note 7 Pro भी दो वेरिएंट के साथ आता है। इनमें 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है। इन दोनों ही स्मार्टफोन की खरीदारी के दौरान अगर आप एक्सिस ( Axis ) बैंक के बज क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा दोनों ही स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।