
अगर स्मार्टफोन लेने का मन बना रहे हैं तो आज हम आपको 10,000 रुपये से कम कीमत की जानकारी देंगे, जिसमें 16 मेगापिक्सल कैमरे के साथ 3जीबी रैम मिल रहा है।

Oppo Realme 1 के 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वेरिएं की कीमत 8,999 रुपए है। इसके रियर में 13MP का कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy J3 Pro की कीमत 6,490 रुपए है। इसमें 2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज है और फोटो के लिए 8MP का बैक और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Honor 7A के 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपए है। स्मार्टफोन में 13MP और 2MP के दो रियर कैमरे और 8MP का फ्रंट कैमरा है।

Moto G5s के 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज की कीमत 9,898 रुपये है। फोन में 16MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 5 के 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है। इसमें 12MP का रियर कैमरा व 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।