Realme 3 Pro को 22 अप्रैल को दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा। इसमेंक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा बैक में 48 मेगापिक्सल सेंसर कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ Realme C2 को भी पेश किया जाएगा। इसके बैक में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है और पावर के लिए 4,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है।