मार्च में Samsung Galaxy S20 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल भारत में फोन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गयी है, जिसमें Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra शामिल है। फोन की शिपमेंट 6 मार्च से होगी। अगर ऑफर्स की बात करें तो Samsung Galaxy S20 Series खरीदने पर 5000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही ग्राहक नए Galaxy Buds+ को सिर्फ 1,999 रुपये और Samsung Care+ को 1,999 रुपये में खरीद सकते है।