अगर vivo v11 pro ,Vivo V11 और Vivo VX21, Vivo Nex जैसे स्मार्टफोन खरीदते हैं तो उसमें से 110 लकी ग्राहकों को सेलेक्ट किया जाएगा, जिसमें से एक लकी ग्राहक को उसके फोन के पूरे पैसे लौटा दिए जाएंगे। वहीं अगर यह कैशबैक आपको नहीं मिलता है तो 500 रुपये का कैशबैक मिल जाएगा, जो बजाज फिनसर्व लिंक मोबिक्विक वालेट में आएगा। गौरतलब है कि Vivo V11 Pro की कीमत 25,990 रुपये, Vivo V11 की कीमत 20,990 रुपये, Vivo VX21 की कीमत 31,990 रुपये और Vivo Nex की कीमत 44,990 रुपये है।