फोटोग्राफी के लिए Vivo S1 Prime में डायमंड शेप्ड में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला अर्पचर f/1.8 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का सेंसर है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और चौथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में अर्पचर f/2.0 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4G LTE, ड्यूल बैंड, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।