वीवो के इस नए डिवाइस की कीमत 22,990 रुपये है। इसके साथ कई लॉन्च ऑफर भी पेश किए जा रहे हैं। इसकी खरीदारी पर ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड, व पेपर फाइनेंस के साथ 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। Flipkart पर एक्सचेंज में अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा कैपिटल फर्स्ट की ओर से 5% कैशबैक मिलेगा। साथ ही रिलायंस जियो की तरफ से केवल 198 रुपये के रिचार्ज पर जियो की ओर से 4,050 रुपये की वैल्यू के फायदे भी ग्राहकों को दिए जाएंगे। साथ ही 1,950 रुपये के जियो वाउचर्स और जियो प्लैटिनम डिवाइस सिक्योरिटी भी ग्राहकों को मिलेगा। इस ऑफर का फायदा ग्राहक 30 सितंबर तक ही उठा सकते हैं। यह स्मार्टफोन 27 सितंबर से वीवो ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा