इस हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टेरेज वेरिएंट की कीमत 25,990 रुपये है। ग्राहक इस डिवाइस को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को स्टेरी नाइट ब्लैक और डैजलिंग गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया है। इस स्मार्टफोन पर Airtel एक शानदार ऑफर पेश कर रहा है। इस ऑफर के तहत ग्राहक इस हैंडसेट को मात्र 4,299 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको एक बार में 4,299 रुपये की पहली किश्त देनी होगी, जिसके बाद आपको 12 महीने के लिए 2,349 रुपये की आसान किश्त देनी है। इसके अलावा भी इस स्मार्टफोन पर कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं जिसमें एयरटेल की तरफ से 100 जीबी डेटा का फायदा मिल रहा है। साथ ही 1 साल के लिए मुफ्त अमेज़न प्राइम का भी लुत्फ उठाया जा सकता है।