5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vivo V15 Pro कल भारत में होगा लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

Vivo V15 PRO को कल भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस हैंडसेट की खासियत है कि इसमें मोटराइज्ड पॉप अप मैकेनिज्म के साथ 32 MP के पावरफुल सेल्फी कैमरे दिया मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 19 Feb 2019, 3:44 PM IST

vivo

Vivo V15 Pro कल भारत में होगा लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

नई दिल्ली:vivo v15 pro को कल यानी 20 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस हैंडसेट की खासियत है कि इसमें मोटराइज्ड पॉप अप मैकेनिज्म के साथ 32 MP के पावरफुल सेल्फी कैमरे दिया मिलेगा। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गआ है और फोन को पावरफुल बनाने के लिए 6 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन को पहली बार सेल के लिए अमेजन इंडिया पर लगाया जाएगा।

Vivo V15 Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.39 इंच का फुल HD डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन को 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन के कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 25,000 रुपये हो सकती है और सबसे महंगे वेरिएंट की कीमत 33,000 रुपये के करीब हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं। इसमें 48 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा। पावर के लिए 3,700 mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी इस हैंडसेट को रेड और ब्लू कलर में ग्राहकों के लिए उतारेगी।

गौरतलब है कि कंपनी ने आज चीन में Vivo U1 को लॉन्च किया है। इसमें वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ 6.2 इंच का LCD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1520×720 pixels है। फोन में स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो ओएस पर बेस्ड है। पावर के लिए कंपनी ने 4,030mAh की बैटरी दी है।

चीन में फोन के 32GB स्टोरेज व 3GB रैम वेरिएंट की कीमत RMB 799 (लगभग 8,400 रुपये), 64GB स्टोरेज व 3GB रैम वेरिएंट की कीमत RMB 999 (लगभग 10,500 रुपये) और 64GB स्टोरेज व 4GB रैम वेरिएंट की कीमत RMB 1,199 (लगभग 12,600 रुपये) है।

फोटोग्राफी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा और रियर में LED फ्लैश के साथ 13MP व 2MP का ड्यूल कैमरा मौजूद है। अन्य फीचर की बात करें तो सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।फोन को ग्राहक ब्लैक, रेड और ब्लू कलर में खरीद सकते हैं। भारत में इस स्मार्टफोन को कब लॉन्च किया जाएगा फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है।